चटपटी हिन्‍दी कॉमेडी

Showing posts with label blue film. Show all posts
Showing posts with label blue film. Show all posts

Madhu is back with adult film


Remember the girl who impressed audiences in Maniratnam’s Roja by her strong appearance. The heroine of hit films- Roja, Fool aur Kante and Yahswant was disappeared from silver-screen is now back. Her new film ‘Kabhi socha bhi na tha’ is set to release on 15th june. Story of the movie is based on homosexuality and lesbianism. The film contains truly adult dialogues and scenes. Madhua is playing a lesbian in the movie. Sourses said the few scenes of the movie are like blue-film. That’s the reason now Madhu is facing problems in her personal life. Her husband is not speaking her for few days. Madhu cancelled the promotion of movie and convincing her husband. Madhu why your husband is angry, even he should proud on you. Afterall you showed the courage to play such a challenging character.

याद कीजिए वह चुलबुली लड़की जिसने मणिरत्‍नम् की रोजा में अपने सशक्‍त अभिनय की छाप दर्शकों पर छोड़ी थी। रोजा, फूल और कांटे और यशवंत जैसी हिट फिल्‍मों की हीरोइन एक बार फिर बालीवुड में अपनी उपस्‍थिति दर्ज कराने जा रही हैं। उनकी नयी फिल्‍म ‘कभी सोचा भी न था’ आगामी 15 जून को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्‍म की कहानी समलैंगिकता और लेस्बियन संबंधों पर आधारित है। फिल्‍म के संवाद और दृश्‍य केवल वयस्‍कों के लिए हैं। फिल्‍म में मधु एक लेस्बियन महिला का किरदार निभा रही हैं। सुना तो यहां तक गया है कि फिल्‍म के कुछ दृश्‍य ब्‍लू-‍फिल्‍म जैसे ही हैं। यही कारण है कि मधु अपनी पर्सनल लाइफ में परेशानियों का सामना कर रही हैं। उनके पति ने कुछ दिनों से उनसे बात तक करना बंद कर दिया है। मधु ने फिल्‍म के प्रमोशन में शामिल होना रद्द कर दिया है और आजकल अपने पति को मना रही हैं। मधु आपके पति आखिर क्‍यों इतने नाराज हैं। उन्‍हें तो खुश होना चाहिए कि आपने इतने चुनौतीपूर्ण किरदार को निभाने का साहस जो दिखाया।

Miss Jammu Anara Gupta to Hit Silver Screen

Former miss jammu and model anara gupta is all set to making her debut in the film based on her real life story. this beauty queen came in light when a blue CD faturing miss anara came in the markets and she alegedly arrested by police and tortured. she also alleged police to rape her in police station. after exposing some big police officers and leaders finally the court acquitted her and the court also find some evidence against police and leaders envolving in exploitation of this model. now she is releaving the truth by her movie 'miss anara'. who knows may be some more big fishes to be exposed.

पूर्व मिस जम्मू और माडल अनारा गुप्ता अपनी जिंदगी की सच्ची घटनाओं पर आधारित फ़िल्म से बालीवुड में प्रवेश के लिये तैयार हैं. यह सुन्दरी तब एकाएक सुर्खियों में आ गई जब उसकी कथित भूमिका वाली ब्लू फ़िल्म की एक सीडी बाजारों में बिकने आ गई और उसके बाद इस सुंदरी की मुश्किलें शुरू हुईं जब इसे पुलिस स्टेशन में महीनों रखकर यातनायें दी गयीं. उसने पुलिस पर अपने बलात्कार का आरोप भी लगाया. कुछ बड़े पुलिस अधिकारियों और नेताओं की अनारा के शोषण में भूमिका स्वीकारते हुए न्यायालय ने उसे आजाद कर दिया और पुलिस की बहुत फ़जीहत भी हुई. अब वह अपने ऊपर गुज़रे हुए उन वहशियाना पलों को ’मिस अनारा’ फ़िल्म के माध्यम से प्रस्तुत करने जा रही है. क्या पता रिलीज के बाद कुछ और बड़ी मछलियां बेनकाब हों......